नहीं रूक रही चोटी कटवा की अफवाह, डर से अफरा-तफरी

पुरैनी (मधेपुरा) : एक और जहां दिन के दस बजे पुरैनी थाना क्षेत्र के बघवा दियारा गांव की एक महिला शिफत खातून का बाल कट गया और वह बेहोश हो गयी जिसका पुरैनी पीएचसी में प्राथमिक इलाज कर मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं शिफत को रेफर हुए घंटे भर के अंदर ही […]

पुरैनी (मधेपुरा) : एक और जहां दिन के दस बजे पुरैनी थाना क्षेत्र के बघवा दियारा गांव की एक महिला शिफत खातून का बाल कट गया और वह बेहोश हो गयी जिसका पुरैनी पीएचसी में प्राथमिक इलाज कर मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं शिफत को रेफर हुए घंटे भर के अंदर ही थाना क्षेत्र के औराय गांव के अखिलेश शर्मा की पत्नी वीणा देवी और मरूआही निवासी मो गयास की पत्नी बीबी अरुणा और मरूआही के ही छत्तीस पोद्दार के दस माह की पुत्री नीता का भी बाल कट गया.

हालांकि सबका पुरैनी पीएचसी में इलाज हुआ. जिसमें बच्ची बिल्कुल होश में थी. और वीणा देवी जिसकी चोटी कटी थी वह होश में थी. वही इस बाबत पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनीत भारती का कहना है की बघवा दियारा की महिला गर्भवती थी और कमजोर भी थी. वही मरूआही की बीबी अरुणा हर्ट की पुरानी मरीज है. चोटी कटवा का आतंक राजस्थान दिल्ली हरियाणा यूपी के रास्ते बिहार और बिहार के मधेपुरा जिले के साहुगढ में जहां मंगलवार को एक महिला का चोटी कटने से जिले मेें दहशत का माहौल व्याप्त है.

वही आज दिन दहाड़े तड़के दस बजे पुरैनी थानाक्षेत्र के कुरसंडी पंचायत के बघवा दियारा गांव में चोटी कटवा का आतंक सामने आया. गांव के मो ताहिर की पत्नी उम्र 22 वर्ष की चोटी घर में ही उस वक्त कट गयी जब घर में सारे सदस्य मौजूद नहीं थे. पति ने बताया कि वह चापाकल ठीक कर रहा था और पत्नी अपने छोपड़ीनुमा घर मे पलंग पर बैठी हुई थी. जब उसे किसी समान की जरूरत महसूस हुई तो उसने अपनी साली को पत्नी शिफत खातून को बुलाकर लाने को कहा. जब बच्ची गयी तो देखा की वह बेहोश पड़ी है और चोटी कटा हुआ है. फिर क्या था गांव में बात हवा की तरह फैल गयी. खौफजदा लोग देखने को हजारों की संख्या में पहुंच गये. स्थानीय मसजिद के मौलाना ने भी कुछ देर दुआ ताबीज की बाद में पंचायत के उपमुखिया पमपम सिंह उर्फ रामप्रकाश सिंह, गणेशपुर पंचायत के मुखिया मो वाजिद ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी और पीड़ित शिफत को बेहोशी के हालत में पुरैनी पीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. वही पीएचसी पुरैनी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनीत भारती ने बताया कि महिला गर्भवती है और कमजोरी की वजह से गिरकर बेहोश हो गयी थी. वही घटना की सूचना जैसे जैसे लोगों को मिली हजारों की संख्या में लोग पुरैनी पीएचसी पहुंच गये. प्रशासन को भीड़ हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. सीओ अशोक कुमार मंडल, थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आिद ने लोगों को समझाया कि वो डरें नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >