दुर्घटना. भर्राही थाना अंतर्गत एनएच 106 पर हुई घटना
भर्राही जा रहे 35 वर्षीय मुकेश मंडल की मौत डंपर की ठोकर लगने से हुई हो गयी मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने में सड़क जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया.
मधेपुरा : सदर प्रखंड अंतर्गत भर्राही थाना अंतर्गत एनएच 106 पर मधुबन व भर्राही के बीच मधुबन से भर्राही जा रहे 35 वर्षीय मुकेश मंडल की मौत दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं एक की गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका सदर में उपचार किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी मौत डंपर की ठोकर लगने से हुई है. आक्रोशित में सड़क को जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया. इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व मुआवजा की मांग की. जानकारी के अनुसार मुकेश मंडल व संजीव मंडल पिता जगदीश मंडल दोनों भाई घर मधुबन वार्ड नंबर चार से खानाखा कर साइकिल से मजदूरी करने भर्राही जा रहा था.
इसी दौरान रास्ते में पीछे से आ रहे डंपर ने ठोकर मार दी, जिससे मुकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. चालक गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहा. ग्रामीणों ने कहा मुकेश मिलनसार था. मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था. ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त कर सड़क को जाम कर दिया. सूचना पर सदर बीडीओ दिवाकर कुमार घटनास्थल पर पहुंचा और जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग उनकी बातों को मानने के लिए तैयार नहीं थे. बीडीओ के द्वारा घंटों मशक्कत के उपरांत जाम खत्म करवाया गया.
