भाजपा के उद्देश्यों को गांव-गांव पहुंचाएं

आयोजन. बूथ स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं की संख्या में करेंगे विस्तार भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के प्रस्तावित उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक राजेश कुमार दास की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई. जिसमें प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो अमोल […]

आयोजन. बूथ स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं की संख्या में करेंगे विस्तार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक
गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के प्रस्तावित उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक राजेश कुमार दास की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई. जिसमें प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो अमोल राय, जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार एवं मधेपुरा विधान सभा क्षेत्र के विस्तारक मुख्य रूप से सम्मिलित हुए. मौके पर जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने विस्तार से पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर ले जाने के लिये बूथ कमेटी गठन करने की प्रक्रिया पर चर्चा की. पंचायत अध्यक्षों एवं प्रखंड पदाधिकारियों से एक समय सीमा के अंदर बूथ कमेटी तथा अन्य प्रखंड स्तरीय गठन किये जाने का 15 अगस्त तक तिथि तय की गयी है. अध्यक्षों ने बताया कि मंडल स्तर पर सभी मोरचा एवं प्रकोष्ठ का गठन 30 जुलाई को किया जाना है.
उक्त तिथि पर बूथ स्तर पर बैठक कर के कार्यकर्ताओं की संख्या में विस्तार करने की बात की जायेगी. बद्री मंडल विधान सभा कार्यक्रम विस्तारक ने कार्य योजना की प्रक्रिया तथा कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने की बात कही. उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित 26 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी युवा मोरचा की ओर से जन सेवा के तहत रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाना है. इसमें सभी कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़ कर भाग लेनी है और अध्यक्ष युवा रक्तदान कर भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्यों को सफल करेंगे.
अमोल राय बिहार प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य ने कहा कि भाजपा चला गांव की ओर और कार्यक्रम के तहत अंतिम व्यक्ति तक पार्टी के उद्देश्यों को पहुंचाना है. सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के मिलने वाले लाभ को बताना तथा जो व्यक्ति जन धन योजना, उजाला योजना, आवास योजना, गर्भवती महिलाओं के लिये छह हजार की राशि, कुपोषण दूर करने के लिये दिये गये योजना का लाभ दिलाना हमारे कार्यकर्ताओं का कर्त्तव्य होगा.
पूर्व विधान सभा प्रत्याशी डा विजय कुमार विमल ने कहा कि गम्हरिया प्रखंड के कार्यकर्ता बहुत ही कर्मठता एवं प्रतिवद्धता के पार्टी के किसी भी कार्यक्रम को करने में आगे रहते हैं. मंडल के सभी बूथों पर बनाये जाने वाले बूथ समिति ने सभी जुझारू साथी रहेंगे और वे अपने ओर से सभी साथी को किसी भी स्तर पर हर जन सहयोग के साथ साथ भारत सरकार के सभी कार्य योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करेंगे. मौके पर मंडल प्रभारी अनंत मंडल, मंडल अध्यक्ष बाल किशोर यादव, उपाध्यक्ष जयशंकर गुप्ता, मंडल महामंत्री पंकज कुमार, प्रखंड मंत्री जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष तारणी ऋषिदेव, प्रखंड महामंत्री डा अरुण यादव, पिंटू यादव उर्फ शशि यादव, शशि कुमार शर्मा, मो सरफराज, मो अरशद आदि लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >