सिंहेश्वर : प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पटोरी पंचायत के वार्ड संख्या दो में गुरुवार की देर संध्या अशोक सिंह की पत्नी अनिता देवी (55) की मौत पोखर में डूबने से हो गयी. क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल हो गया, जब गांव में की मौत की खबर लोगों को लगी.
मृतक के घर वालों ने बताया कि गांव की एक महिला ने पानी में डूबा देख उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को डूबने की बात बतायी. लोगों ने उसे पानी निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों ने बताया कि जिस वक्त महिला की मौत हुई उस वक्त उसका पति कोर्ट में तारीख करने गया हुआ था. घर पर किसी के न होने के कारण महिला कब पोखर के पास गयी किसी ने नहीं देखा .
