किसानों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार कर रहा केंद्र : शरद यादव

मधेपुरा : जदयू के वरिष्ठ नेता सह राज्यसभा सांसद शरद यादव ने कहा कि हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा केंद्र भूल गया. गाय का सवाल उठाकर देश के विविधता में एकता पर हमला किया जा रहा है. भीड़ से लोगों की हत्या कराने का नया तरीका केंद्र सरकार के रहनुमाओं […]

मधेपुरा : जदयू के वरिष्ठ नेता सह राज्यसभा सांसद शरद यादव ने कहा कि हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा केंद्र भूल गया. गाय का सवाल उठाकर देश के विविधता में एकता पर हमला किया जा रहा है. भीड़ से लोगों की हत्या कराने का नया तरीका केंद्र सरकार के रहनुमाओं ने निकाला है. वहीं, किसानों के साथ आतंकी जैसा व्यवहार किया जा रहा है.
वे मधेपुरा में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि महागठबंधन का दायरा और बढ़ेगा. बिहार मॉडल पर देश स्तर पर महागठबंधन बनाने के लिए काम चल रहा है. शरद ने कहा कि देश के हालात गंभीर हैं. दिल्ली में उथल पुथल मची है. केंद्र की एनडीए सरकार चुनावी वादा पूरा करने की जगह तनाव बढ़ा रही है़ देश की सांझा विरासत पर हमला हो रहा है. समाज को बांटने का काम हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >