मधेपुरा से 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता जायेंगे झंझारपुर

मधेपुरा से 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता जायेंगे झंझारपुर

सिंहेश्वर. 24 अप्रैल को मधुबनी जिला के झंझारपुर विदेश्वर स्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा में 10 हजार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मधेपुरा से सुनने जायेंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने उक्त बातें मधेपुरा विधानसभा की बैठक में कही. मधेपुरा विधान सभा के प्रभारी आरती यादव ने बताया कि इसके लिए मंडल स्तर पर बैठक आयोजित की गयी. बैठक को लोकसभा सह प्रभारी डॉ शशि शेखर झा, मधेपुरा ग्रामीण पूर्वी, पश्चिमी, मधेपुरा नगर, मुरलीगंज पश्चिम, गम्हरिया, घैलाढ मंडल में उपस्थित होकर संबोधित करते हुए कहा कि मधुबनी में प्रधानमंत्री की सभा ऐतिहासिक होगी. लाखों की संख्या में लोग उपस्थित होंगे. मधेपुरा विधान सभा में पुष्पलता जी, अंकेश गोप, त्रिभुवन मंडल, किरण सिंह, दिलीप कुमार दीपक, रीता रॉय को मंडल का प्रभारी बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >