18 में से 10 मामलों का हुआ निष्पादन

18 में से 10 मामलों का हुआ निष्पादन

आरओ ने सुनी फरियादियों की समस्याएं कुमारखंड . अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राजस्व अधिकारी वीरेंद्र विपरोही ने की. मौके पर कुमारखंड थाना के अपर थानाध्यक्ष जीउत राम व भतनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आदि मौजूद थे. राजस्व अधिकारी ने जनता दरबार में पहुंचे भूमि विवाद से संबंधित फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना तथा प्रस्तुत कागजातों का अवलोकन किया. जनता दरबार में 18 मामले आये, जिनमें से 10 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि शेष आठ मामलों में दोनों पक्षों को कागजातों के साथ अगले जनता दरबार में उपस्थित होने का निर्देश दिया गय. मौके पर एसआइ जीउत राम, पीएलवी जितेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >