मधेपुरा में एक शख्स ने काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट, पत्नी की इस बात से हो गया था नाराज

Bihar News: मधेपुरा में एक शख्स ने अपना प्राइवेट ही काट डाला है. यह घटना मुरलीगंज स्थित रजनी नगर वार्ड नंबर 17 की बतायी जा रही है. एक युवक की पत्नी मायके गयी थी. वह अभी तक नहीं लौटी है. इसी बात से नाराज उसके पति ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया.

मधेपुरा. बिहार के मधेपुरा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक शख्स ने अपना प्राइवेट पार्ट ही काट डाला. यह घटना मुरलीगंज स्थित रजनी नगर वार्ड नंबर 17 की बतायी जा रही है. एक युवक की पत्नी मकर संक्रांति के मौके पर अपने मायके गयी थी. वह अभी तक नहीं लौटी है. इसी बात से नाराज उसके पति ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया. इसके बाद जब दर्द से कराहने लगा तो उसके परिजनों ने आवाज सुनकर दौड़े-दौड़े उसके पास पहुंचे. फिर आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया है.

पत्नी की इस बात से हो गया था नाराज

जानकारी के अनुसार युवक की हालत खतरे से बाहर है. यह घटना मधेपुरा के रजनीनगर गांव की है. यहां एक युवक की पत्ती बिना बताए मायके चली गयी थी. वे अभी तक नहीं लौटी थी. इसी बात से युवक नाराज था. शुक्रवार की रात युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट को काटकर घर के दरवाजे पर स्थित कुलदेवता के सामने रख दिया. इसके बाद रोने-चिल्लाने लगा. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिकी उपचार करने के बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज (अस्पताल) में रेफर किया गया. वहां से भी चिकित्सकों ने उसे रेफर कर हायर सेंटर पटना भेज दिया.

Also Read: Samadhan Yatra: नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पहुंची गया, इमामगंज में लेमनग्रास की खेती देख गदगद हुए सीएम
युवक की हालत गंभीर

पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि यह पंजाब में रहकर अनाज मंडी मे काम करता था. दो महीने पहले अपने घर आया था. घर आने के बाद सबकुछ सही चल रहा था. युवक की शादी ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के मलोध वार्ड की लड़की से हुई थी. युवक के परिजनों ने बताया कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >