बिहार के इन LPG उपभोक्ताओं का कनेक्शन हो सकता है ब्लॉक, अभी भी है मौका, फटाफट निपटा लें ये काम

LPG Connection Update: बिहार के एलपीजी उपभोक्ताओं से जुड़ी जरूरी खबर है. जिन इलाकों में पीएनजी की सुविधा शुरू हो गई है, लेकिन इसके बावजूद रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का एलपीजी कनेक्शन ब्लॉक हो सकता है.

LPG Connection Update: पटना में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) नेटवर्क वाले इलाकों में अब LPG कनेक्शन को लेकर सख्ती की तैयारी है. बिहार गेल की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिनके इलाके में PNG की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है, लेकिन उन्होंने अभी तक PNG के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है. ऐसे उपभोक्ताओं को पहले रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जाएगा और इसके बाद LPG कनेक्शन ब्लॉक करने की कार्रवाई की जा सकती है.

सोसाइटी में लगेंगे 10 दिवसीय विशेष शिविर

बिहार गेल की ओर से आवासीय सोसाइटियों में 10 दिवसीय विशेष शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन की जानकारी देने के साथ मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. गेल की टीम सोसाइटी परिसर में पहुंचकर कनेक्शन और गैसीफिकेशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगी.

रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो LPG कनेक्शन हो सकता है ब्लॉक

बिहार गेल के अधिकारियों के अनुसार जिन इलाकों में PNG नेटवर्क उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं को PNG के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बावजूद जानबूझकर रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के LPG कनेक्शन को ब्लॉक करने की कार्रवाई की जा सकती है. लेकिन कार्रवाई से पहले उपभोक्ताओं को जानकारी देने और पर्याप्त अवसर देने की बात कही गई है.

PNG लेने वालों को LPG कनेक्शन निलंबित कराना होगा

जिन उपभोक्ताओं के घर में PNG कनेक्शन चालू हो जाएगा, उन्हें अपने मौजूदा LPG कनेक्शन को निलंबित कराने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. गेल के अनुसार इसका उद्देश्य एक ही घर में दोहरी गैस व्यवस्था को कम करना और उपलब्ध PNG नेटवर्क का अधिक उपयोग सुनिश्चित करना है.

पीएनजी कनेक्शन

पटना के कई इलाकों में पहुंच चुका है PNG नेटवर्क

पटना के कई इलाकों में घरेलू PNG नेटवर्क का विस्तार किया जा चुका है. लेकिन अलग-अलग इलाकों में नेटवर्क और वास्तविक कनेक्शन की स्थिति अलग हो सकती है, इसलिए उपभोक्ताओं को अपने पते पर PNG उपलब्धता की पुष्टि करनी होगी. मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में करीब 1.60 लाख पीएनजी उपभोक्ताओं ने एलपीजी सिलेंडर वापस नहीं किया है.

किराएदारों के लिए भी महत्वपूर्ण जानकारी

PNG नेटवर्क वाले इलाके में रहने वाले किराएदारों के लिए भी LPG कनेक्शन से जुड़ी प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी. किराएदारों के लिए नियम को लेकर गैंस एजेंसियों की ओर से बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर जमा करने के बाद एक रसीद दी जाएगी. ऐसे में भविष्य में अगर किराएदार किसी दूसरे जगह पर शिफ्ट होते हैं, जहां पीएनजी कनेक्शन नहीं है तो वे इसी रसीद को दिखाकर नया एलपीजी कनेक्शन आसानी से ले सकते हैं.

Also Read: बिहार सरकार से 7-7 हजार लेने के लिए जल्द करें आवेदन, ये है जरूरी दस्तावेज, जानिए पूरा प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >