छपरा में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, मां को भी मारा चाकू, सदर अस्पताल में भर्ती

Bihar Crime News: छपरा में एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या कर दी है. इतना ही नहीं उसकी मां को भी चाकू मारकर गंभीर रूप जख्मी कर दिया है. जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bihar Crime News: बिहार के छपरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या कर दी है. इतना ही नहीं उसकी मां को भी चाकू मारकर गंभीर रूप जख्मी कर दिया है. घटना के बाद आनन-फानन में जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उपचार चल रहा है. महिला की हालत गंभीर बतायी जा रही है. यह घटना सलिमापुर की बतायी जा रही है. सिरफिरे आशिक की इस करतूत से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

प्रेम प्रसंग में किशोरी की हत्या

बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में किशोरी का भाई है. किशोरी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध उसकी मां अक्सर करती थी. मंगलवार की देर रात आरोपी घर में घुसकर सबसे पहले किशोरी की गला काटकर हत्या कर दी, इसके बाद फिर मां को भी चाकू मारकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने चीख पुकार सुनकर दौरे, लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुका था. आनन – फानन में ग्रामीण किशोरी की मां को अस्पताल ले गए और इस घटना की सूचना गौरा ओपी को दी.

Also Read: Motihari: मुर्गी फार्म में लगी भीषण आग, 800 से अधिक चूजे जलकर हुए राख, लाखों का नुकसान
आरोपी और मृतिका रिश्ते में भाई बहन

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. आरोपी युवक और मृत किशोरी दोनों का घर आमने सामने है और दोनों रिश्ते में भाई बहन हैं. किशोरी आरोपी युवक की ममेरी बहन है. आरोपी युवक का अपने रिश्ते के मामा की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसका विरोध उसकी मां करती थी, वहीं कुछ लोगों ने बताया की किशोरी उस लड़के को पसंद नहीं करती थी, जिस वजह से कई बार दोनों परिवारों में झगड़ा झंझट हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >