सुपौल में कोयला कारोबारी से 10 लाख की लूट, हथियार लहराते भागे बेखौफ अपराधी

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सुपौल का है. सुपौल जिले पिपरा थाना क्षेत्र के बसहा गांव के पास बुधवार दोपहर कोयला व्यवसायी से 10 लाख की लूट मामला सामने आया है.

सुपौल. बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सुपौल का है. सुपौल जिले पिपरा थाना क्षेत्र के बसहा गांव के पास बुधवार दोपहर कोयला व्यवसायी से 10 लाख की लूट मामला सामने आया है. कोयला कारोबारी से दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूटकर अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी छपरा के रहने वाले हैं.

बुधवार दोपहर में हुई सरेराह लूट

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुपौल के पीपरा स्थित बसहा में बाइक सवार 3 अपराधियों ने लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार कोयला कारोबारी कई जगहों से अपने बकाये पैसे वसूल कर लौट रहे थे, तभी तीन हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. अपराधियों ने पिस्टल के बल पर पास रखे 10 लाख रूपये लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये.

अब तक पुलिस के हाथ खाली

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. दिनदहाड़े दस लाख रुपये की लूट से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है. पिपरा थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया है कि कोयला व्यवसायी ने 10 लाख लूट की शिकायत दर्ज करवायी है. घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >