लखीसराय में किऊल नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा, तलाश जारी : SDRF बुलाने की मांग पर अड़े लोग

लखीसराय के किऊल नदी घाट पर स्नान के दौरान एक युवक के गहरे पानी में डूबने की घटना सामने आई है. स्थानीय लोग युवक की तलाश में जुटे हैं और SDRF टीम बुलाने की मांग कर रहे हैं.

लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के कवैया रोड स्थित क्रांति प्रेस गली के पास किऊल नदी घाट पर शुक्रवार दोपहर स्नान करने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर तक उसका पता नहीं चल सका. घटना के बाद घाट पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया युवक

मिली जानकारी के अनुसार, कवैया रोड के वार्ड संख्या 25 स्थित लाल बाबा गली निवासी शंकर दास का 30 वर्षीय पुत्र चंदन दास शुक्रवार दोपहर किऊल नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा में ओझल हो गया.

स्थानीय लोगों ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घाट पर जुट गये. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से नदी में युवक की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला.

घटना को लेकर लोगों की मुख्य चिंता :

  • युवक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है.
  • नदी की तेज धारा में तलाश करना मुश्किल हो रहा है.
  • स्थानीय लोग SDRF टीम भेजने की मांग कर रहे हैं.

गोताखोर को भेजा गया

घटना के काफी देर बाद भी SDRF टीम के नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गयी. लोग जिला प्रशासन से तत्काल SDRF टीम बुलाकर अभियान तेज करने की मांग कर रहे हैं.

राजस्व पदाधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. बालगुदर से गोताखोर को किऊल नदी घाट पर भेजा गया है, जो युवक की तलाश में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें:श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का भव्य शुभारंभ, 22 योजनाओं से जुड़ेंगे अनुसूचित जाति के परिवार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >