55 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

प्रखंड अंतर्गत लखीसराय सिकंदरा पथ में कोली नहर के निकट गुप्त सूचना के आधार पर एसआई मनन कुमार ने एक बाइक सवार युवक को 55 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया.

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत लखीसराय सिकंदरा पथ में कोली नहर के निकट गुप्त सूचना के आधार पर एसआई मनन कुमार ने एक बाइक सवार युवक को 55 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही उसकी बाइक पल्सर गाड़ी संख्या बी 46 एल 8071 को जब्त किया गया. इसकी जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर जमुई जिला के लछुआड़ अपने ससुराल से बैग में एवं बाइक के डिक्की में 55 लीटर देसी शराब लेकर लखीसराय आ रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तार युवक की पहचान लखीसराय कवैया थाना क्षेत्र के बाजार समिति लखीसराय निवासी अनिल चौधरी के पुत्र आकाश कुमार चौधरी के रूप में हुई. जिसके खिलाफ शराबबंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >