मिशन परिवार विकास को लेकर कार्यशाला सह बैठक आयोजित

दंपत्ति संपर्क सप्ताह’ एवं 17 से 29 मार्च 2025 तक ‘परिवार नियोजन सेवा पखवारा’ आयोजित किया जाना है.

स्वास्थ्य विभाग एवं जीविका के अधिकारी व कर्मी बैठक में हुए शामिल

-10 से 16 मार्च तक ‘दंपत्ति संपर्क सप्ताह’ का होगा आयोजन

-17 से 29 मार्च 2025 तक मनाया जायेगा ‘परिवार नियोजन सेवा पखवारा’

लखीसराय. जिला अस्पताल लखीसराय में मिशन परिवार विकास के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, जीविका का कार्यशाला सह समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें सदर अस्पताल के उपाधीक्षक राकेश कुमार, डीपीएम सुधांशु नारायण लाल, डीसीएम आशुतोष सिंह सहित बीएचएम, बीसीएम व जीविका के सभी पदाधिकारी, पीएफआई, पीएसआई के सहयोगी उपस्थित थे. बैठक में डीपीएम श्री लाल द्वारा सभी प्रखंड को बताया गया कि जिला अंतर्गत टीएफआर को तीन से कम करते हुए 2.1 किया जाना है एवं सभी आशा द्वारा सीएनए फॉर्मेट के माध्यम डोर-टू-डोर सर्वे करते हुए फॉर्मेट भरते हुए लोगों को जागरूक किया जाना है एवं मुफ्त में सभी तरह के परिवार नियोजन साधन को सभी सरकारी संस्थान से सेवा प्राप्त किया जा सकता है. वहीं डीसीएम द्वारा परिवार नियोजन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते हुए बताया गया कि आगामी 10 से 16 मार्च 2025 तक ‘दंपत्ति संपर्क सप्ताह’ एवं 17 से 29 मार्च 2025 तक ‘परिवार नियोजन सेवा पखवारा’ आयोजित किया जाना है. इसके अंतर्गत जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं के प्रति आमजन में जागरूकता उत्पन्न करना एवं योग्य दंपत्तियों को इच्छित सेवा प्रदान करना है. वहीं विभिन्न चरणों में मिशन परिवार विकास अभियान के लिए योजनाओं की जानकारी दी गयी. जिसमें पांच से 10 मार्च 2025 तक मिशन परिवार विकास अभियान के लिए पूर्व योजना, 10 से 16 मार्च 2025 तक दंपत्ति संपर्क पखवारा, 10 से 12 मार्च एवं 17 से 18 मार्च 2025 सारथी रथ, 17 मार्च 2025 मिशन परिवार विकास अभियान पर स्वास्थ्य मेला सह मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन किया जाना है. इसके साथ ही 17 से 29 मार्च, 2025 तक परिवार नियोजन सेवा पखवारा, 21 मार्च, 2025 परिवार नियोजन दिवस का आयोजन प्रत्येक एचडब्ल्यूसी , एचएससी, एपीएचसी, सीएचसी, पीएचसी, आरएच पर किया जाना है. एफडीसी प्लान के अनुसार सभी प्रखंड में 17 से 29 मार्च तक सेवा प्रदान किया जायेगा. साथ ही सभी वीएचएसएनआइर पर शत-प्रतिशत सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया जाना सुनिश्चित करेंगे. जीविका के कम्युनिटी मोबिलाइजर के माध्यम से सभी समूह से जुड़े महिला के परिवार का लाइन लिस्ट करते हुए योग्य दंपत्ति को परिवार नियोजन साधन के बारे में जागरूक किया जायेगा एवं आशा द्वारा सेवा प्रदान की जायेगा. प्रत्येक कम्युनिटी मोबिलाइजर को प्रत्येक माह तीन सौ रुपये राशि एवं सीएनआरपी को 16 सौ रुपये राशि का भुगतान सर्वे के लिए किया जाता है तथा सेवा उपलब्ध कराये जाने पर प्रति सेवा के दर से सौ रुपये इंसेंटिव जीविका को उपलब्ध कराया जाता है.

————————————————————————————————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >