बड़हिया में महिलाओं को मिलेगी ””पिंक टॉयलेट”” की सौगात

सुरक्षा व स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम

-सुरक्षा व स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम -नप अध्यक्ष ने पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य का किया शिलान्यास बड़हिया (लखीसराय) से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा को नई पहचान देने के लिए बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र में जल्द ही अत्याधुनिक पिंक टॉयलेट का निर्माण होगा. गुरुवार को वार्ड संख्या-20 स्थित रेफरल अस्पताल परिसर में विशेष शौचालय का शिलान्यास किया गया. यह टॉयलेट खासकर महिलाओं और छात्राओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जायेगा. निर्माण शुरू होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र की महिलाओं में खुशी की लहर है. *17.49 लाख की लागत से बनेगा टॉयलेट* नगर परिषद ने पिंक टॉयलेट निर्माण के लिए 17 लाख 49 हजार 900 रुपये की राशि स्वीकृत की है. शिलान्यास कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति डेजी कुमारी मुख्य रूप से मौजूद रहीं. इस अवसर पर वार्ड पार्षद पूजा देवी, अमित शंकर, प्रेमचंद कुमार, सभापति प्रतिनिधि सुजीत कुमार, बबलू कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे. *महिलाओं की सुविधा का रखा गया विशेष ख्याल* यह पिंक टॉयलेट आम सार्वजनिक शौचालयों से अलग होगा. इसमें महिलाओं की सुरक्षा और गोपनीयता को प्राथमिकता दी गई है. परिसर में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, यूज्ड पैड के सुरक्षित निपटान की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, बिजली और नियमित सफाई की सुविधा होगी. देखरेख के लिए केयरटेकर की भी तैनाती की जायेगी. *महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहल* नगर विकास एवं आवास विभाग की इस योजना का मकसद सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल देना है. जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़ा अहम कदम है. इससे बाजार, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक जगहों पर आने वाली महिलाओं को काफी राहत मिलेगी. स्थानीय लोगों ने इसे बड़हिया नगर क्षेत्र की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात बताया है. लोगों ने सरकार और नगर परिषद का आभार जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >