ट्रेन से गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर

ट्रेन से गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर

बड़हिया. किऊल-मोकामा रेलखंड के बीच स्थित बड़हिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर शनिवार को पटना मेमू ट्रेन से उतरने के क्रम एक 40 वर्षीय महिला गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण व पुलिस कर्मी द्वारा उन्हें इलाज के लिए बड़हिया रेफर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत पटना रेफर कर दिया है. घायल महिला की पहचान पटना जिले के पचमहला निवासी मदन सिंह की 40 वर्षीय पत्नी मनी देवी के रूप में किया गया. जानकारी के अनुसार घायल महिला में मेमू ट्रेन से देवघर से वापस घर आ रही थी. इसी दौरान बड़हिया स्टेशन पर उतरने के क्रम वह ट्रेन से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला के सिर में गंभीर चोट लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >