महिला पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला, घायल

हलसी में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप

हलसी में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप हलसी प्रखंड के दुलारपुर गांव में गुरुवार को आपसी रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़ गये. इस दौरान एक महिला पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हलसी में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है. घायल की पहचान दुलारपुर निवासी सुधीर यादव की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है. पीड़ित पक्ष ने हलसी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. *खेत से जलावन लाने गई थीं मां-बेटी, तभी हुआ विवाद* सुधीर यादव ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि गुरुवार सुबह उनकी पत्नी रंजू देवी और बेटी पूनम कुमारी पास के खेत से जलावन लाने गई थीं. आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही स्व. बलदेव यादव के पुत्र कपिल यादव और उमेश यादव वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी तेज हो गई. *लाठी-डंडे और धारदार हथियार से किया हमला* विवाद बढ़ने पर आरोपी कपिल यादव और उमेश यादव ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से रंजू देवी पर हमला कर दिया. हमले में महिला के हाथ में गंभीर जख्म आये हैं. शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. *थाने में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस* हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि सुधीर यादव के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >