बंशीपुर में सात दिनों से सप्लाई पानी है बंद, लोगों के बीच मचा त्राहिमाम

क्षेत्र स्थित बंशीपुर पंचायत के पोषक क्षेत्र में बड़ा पानी टंकी से सप्लाई का पानी सात दिनों से बंद है.

मेदनीचौकी. क्षेत्र स्थित बंशीपुर पंचायत के पोषक क्षेत्र में बड़ा पानी टंकी से सप्लाई का पानी सात दिनों से बंद है. इस भीषण गर्मी में लोगों के बीच पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है. पानी सप्लाई के अवरूद्ध होने की चंद्रशेखर मिश्र, गौरव कुमार, राजकुमारी देवी, विजय मिश्रा, रोहित कुमार, चंपा देवी, मुन्नी देवी सहित दर्जनों लोगों ने शिकायत की है. बंशीपुर बड़ी पानी टंकी के सप्लाई ऑपरेटर गौतम मिश्रा ने बताया कि बीते एक सप्ताह से पानी की सप्लाई अवरूद्ध है. पहले पानी सप्लाई मशीन का स्टार्टर खराब हुआ तो पीएचईडी विभाग के जेई को शिकायत करने पर स्थलीय निरीक्षण कर मिस्त्री के जरिये स्टार्टर बदल कर लगाया गया. जब नया स्टार्टर लगाया तो मशीन खराब होने की बात मिस्त्री द्वारा कही गयी. फिर मोटर भी बदला गया. फिर भी पानी नहीं चला तो पंप खराब होने की बात कही गयी. इस तरह की समस्या खड़ी होने पर ऑपरेटर का कहना है कि मिस्त्री के अनुभवहीनता के कारण पानी की सप्लाई में सात दिन लग गया. जिससे पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है. गुरुवार को भी मिस्त्री दोपहर बाद एक बजे पहुंच कर सप्लाई के सिस्टम को देख रहा था. ऑपरेटर ने बताया कि उक्त पानी टंकी से बंशीपुर पंचायत के चार वार्ड में लगभग सात सौ घरों में पानी का कनेक्शन है. सात दिनों से इस पोषक क्षेत्र के लाभुक पानी के लिए काफी परेशान हो रहे हैं. वहीं दो दिन से बिजली की भी आंख-मिचौनी लोगों को परेशान किये हुए है. दो दिन में चालू हो जायेगा पानी : जेई पीएचईडी विभाग लखीसराय के जेई विपिन कुमार ने बताया कि बंशीपुर पंचायत के बड़ी पानी टंकी से सप्लाई सिस्टम में मशीन के खराब हो जाने के कारण सप्लाई बंद हुआ है. जिसे मिस्त्री ठीक कर रहा है. दो दिन के अंदर ठीक कर पानी की सप्लाई सुचारू कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >