अतिक्रमण एवं मीट-मछली के लाइसेंस निर्गत के लिए दुकानदारों को किया आगाह

कर्मियों ने कहा कि मछली बाजार पूर्व से ही बना हुआ है.

मीट-मछली दुकानदार को मछली बाजार में शिफ्ट करने के लिए दिया गया अल्टीमेटम

लखीसराय. स्वच्छता पदाधिकारी नीतीश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में नगर परिषद के कर्मियों ने अतिक्रमण एवं मीट-मछली दुकानदार को लाइसेंस बनाने एवं नियमानुसार मीट-मछली बेचने को लेकर रोको-टोको अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सभी दुकानदारों को फुटपाथ छोड़कर दुकान संचालित करने के लिए कहा गया, साथ ही दुकानदारों को सड़क एवं फुटपाथ अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने एवं जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गयी. वहीं मछली, मीट एवं मुर्गा खुले में या शैक्षणिक संस्थान मंदिर एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बेचने से मना किया गया. नगर परिषद कर्मियों द्वारा कहा गया कि पटना से निर्गत पत्र के अनुसार मीट, मुर्गा, मछली ऐसे जगहों पे बेचने से दुकानदार पर कार्रवाई करने की छूट दी गयी है. कर्मियों ने कहा कि मछली बाजार पूर्व से ही बना हुआ है. मछली बाजार में ही सभी दुकानदार को शिफ्ट किया जायेगा. नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी ने मछली बाजार में ‘पहले आओ पहले जगह पाओ’ को लेकर दुकानदारों को समझाया गया. कर्मियों द्वारा मच्छरहट्टा एवं राजा बाबू सब्जी मंडी के दुकानदारों को अंतिम चेतावनी की बात कही. कर्मियों ने कहा कि उनके द्वारा बार-बार नहीं नहीं समझाया जायेगा. रोको-टोका अभियान के तहत नक्शा प्रभारी वीरेंद्र कुमार, प्रभारी टैक्स दरोगा सूरज रावत, कर्मी कार्यानंद कुमार समेत अन्य नगर परिषद के कर्मी मौजूद थे.

————————————————————————————————————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >