सदर अस्पताल में इलाजरत सब्जी विक्रेता की मौत

टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार स्थित इंग्लिश मोहल्ला मुख्य सड़क पर दो दिन पूर्व एक वृद्ध सब्जी विक्रेता को बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी थी.

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार स्थित इंग्लिश मोहल्ला मुख्य सड़क पर दो दिन पूर्व एक वृद्ध सब्जी विक्रेता को बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी थी. जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था. जिसका इलाज पिछले दो दिनों से सदर अस्पताल में कराया जा रहा था. मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. वार्ड नंबर चार के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार मुकुल ने बताया कि 79 वर्षीय जगदेव महतो अपने पुत्र शंकर कुमार के साथ उनके मुहल्ला वार्ड नंबर चार इंग्लिश के रहने वाले हैं. पिछले 26 मई को अपने पुत्र के साथ इंग्लिश मोहल्ला के मुख्य सड़क पर सब्जी का दुकान लगा रहा था. पुत्र शंकर कुमार ठेला पर सब्जी रख रहा था कि रोड को पार करते समय अचानक एक बाइक पर तीन सवार युवक तेज रफ्तार से बाइक से उसे ठोकर मार दी. जिससे कि वह दूर जा गिरे थे. स्थानीय लोगों की मदद से पुत्र शंकर कुमार ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. टाउन थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में मृतक जगदेव महतो का पोसार्टम कराया गया है. आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >