दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल, एक रेफर

बुधवार की देर शाम एनएच 80 पर हुई घटना, घायल बेगूसराय के छोटी बलिया के हैं निवासी

बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र के हिरदनबीघा के समीप एनएच 80 पर बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गये. घायल दोनों व्यक्तियों को बड़हिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज लिए रेफर कर दिया गया. घायल व्यक्ति की पहचान बेगूसराय जिले के छोटी बलिया निवासी राजकुमार प्रसाद व बलवंत कुमार के रूप में हुई. दोनों जमुई से बाइक से वापस अपने घर बेगूसराय जा रहे थे. इसी बीच हिरदनबीघा के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. घायल व्यक्ति को बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार प्रसाद को सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बेगूसराय निवासी परिजन बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >