मानिकपुर पुलिस ने दो वारंटी व एक शराबी को किया गिरफ्तार

प्रखंड के मानिकपुर थाना की पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र की दो जगहों से दो वारंटी व एक शराबी को गिरफ्तार किया है.

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के मानिकपुर थाना की पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र की दो जगहों से दो वारंटी व एक शराबी को गिरफ्तार किया है. जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने सूर्यगढ़ा नप क्षेत्र के मौलानगर गांव से बेगूसराय जिले के लखनपुर गांव के रहने वाले फेकन साह के पुत्र अनिल कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. एसआइ पप्पू पासवान के लिखित बयान पर मानिकपुर थाना में कांड 39/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी. इधर, पुलिस ने मौलानगर में छापेमारी कर हरिलाल दास के पुत्र एनबीडब्ल्यू वारंटी रंजीत कुमार दास को गिरफ्तार किया है. वहीं मुस्तफापुर से पुलिस ने स्व जनक राम के पुत्र एनबीडब्ल्यू वारंटी अनिल राम को गिरफ्तार किया है. —————– जानकीडीह व इटौन से पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार चानन. स्थानीय थाना की पुलिस ने जानकीडीह व इटौन गांव में छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार किया है. जानकीडीह से पुलिस कंपनी मिस्त्री के पुत्र वारंटी संतोष मिस्त्री को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक बालू तस्करी के मामले में कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है. इधर, इटावा से स्व. कामेश्वर मांझी के पुत्र कुर्की वारंटी भाषो मांझी को गिरफ्तार किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >