बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार

प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बीते देर रात्रि डेढ़ बजे अवैध रूप से बालू लोड दो स्वराज ट्रैक्टर को जब्त किया.

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बीते देर रात्रि डेढ़ बजे अवैध रूप से बालू लोड दो स्वराज ट्रैक्टर को जब्त किया. इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रात्रि के डेढ़ बजे स्वराज ट्रैक्टर गाड़ी संख्या बीआर 46 जी 1851 जो अवैध बालू लोड कर भाग रहा था. जब उसका पीछा किया गया तो इस बीच वह 112 नंबर की गाड़ी को भी अपने चपेट में लेना चाहा एवं बिहटा गांव घुस गया. जब वहां प्रशासन से अपने आप को घिरा पाकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. उस ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. वहीं एक अवैध बालू लोड स्वराज ट्रैक्टर को औरे गांव से जब्त किया गया. इसके उपरांत तेतरहाट गांव निवासी पट्टू यादव के पुत्र कमलेश कुमार के द्वारा थाना पर आकर ट्रैक्टर छुड़ाने को लेकर रिश्वत देने की पेशकश की गयी. रिश्वत नहीं लेने पर प्रशासन के साथ अभद्र व्यवहार किया. जिसको लेकर उसे गिरफ्तार किया गया. दोनों ट्रैक्टर के मालिक व मालिक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही सभी लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >