लखीसराय. उत्पाद विभाग की पुलिस ने बड़हिया थाना क्षेत्र के डोम टोली में छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से पुलिस ने 10 लीटर दो सौ एमएल विदेशी शराब बरामद की है. उत्पाद पुलिस के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि बड़हिया डोमटोली के पास छापेमारी के दौरान बड़हिया थाना क्षेत्र के पुरानी छावनी इंगलिश वार्ड नंबर 17 के निवासी संटू कुमार महतो के पुत्र आयुष कुमार एवं महारानी स्थान के बगल वार्ड नंबर सात निवासी स्व़ रामवतार सिंह के पुत्र नरेश सिंह को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. जिनके पास से रॉयल चैलेंजर कंपनी की 180 एमएल की 15 बोतल शराब एवं उसी कंपनी के 750 एमएल की दस बोतल में बंद कुल 10 लीटर दो सौ एमएल शराब बरामद किया गया है. टाउन थाना क्षेत्र के जोकमैला गांव में छापेमारी के दौरान उसी गांव के वार्ड नंबर 18 निवासी सदन मंडल के पुत्र भोला मंडल को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
