लाल दियारा से दो कुर्की वारंटी गिरफ्तार, पिपरिया पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

Lakhisari News : लखीसराय में फरार चल रहे दो कुर्की वारंटियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पिपरिया थाना पुलिस ने लाल दियारा में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया.

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा अनुमंडल अंतर्गत पिपरिया थाना पुलिस ने कुर्की वारंटी मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को सोमवार को पिपरिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.

कुर्की वारंट के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पिपरिया थाना कांड संख्या 17/10 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई की. थाना पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कुर्की वारंट जारी था, जिसके आधार पर गिरफ्तारी की गयी.

लाल दियारा में छापेमारी कर दबोचा

पिपरिया थानाध्यक्ष Saurabh Suman ने बताया कि पुलिस ने लाल दियारा गांव में छापेमारी कर सुंदर साव के पुत्र उत्तम कुमार और डोमन साव के पुत्र अमृत साव को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में किया पेश

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी. इसके बाद उन्हें माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया गया.

पुलिस ने कार्रवाई जारी रहने की कही बात

थाना पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों और आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि कानून से बचने वाले लोगों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >