छिनतई के प्रयास में दो गिरफ्तार

छिनतई के प्रयास में दो गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा. विगत 11 जनवरी 2024 को कजरा में दुकान बंद कर घर लौट रहे एक दुकानदार से हथियारबंद बदमाशों ने छिनतई का प्रयास किया था. मामले में पुलिस ने मुंगेर जिले के सफियासराय थाना अंतर्गत आदमपुर टोला से एक किशोर को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक किशोर मामले में नामजद है. आरोप में है कि किशोर ने छिनतई के क्रम में पिस्तौल से गोली चलायी थी. जो मिसफायर हो गयी. घटना के बाद लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. जबकि किशोर फरार हो गया था. गुरुवार एवं शुक्रवार के बीच रात में पुलिस ने किशोर को उसके घर से गिरफ्तार किया. उक्त मामले में कजरा थाना कांड संख्या 04/25 के तहत किशोर सहित दो लोग नामजद हैं. इधर, पुलिस ने सहमालपुर गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले विशेश्वर उर्फ विशो चौधरी के पुत्र उत्तम कुमार को इसी मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक उत्तम कुमार उक्त मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >