जमीन विवाद को लेकर मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

जमीन विवाद को लेकर मारपीट मामले में दो गिरफ्तार

रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत रविवार को फुलैया ग्राम से मारपीट मामले में रामगढ़ चौक पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया. यह घटना विगत शुक्रवार को फुलैया गांव निवासी मोहन यादव के पुत्र अरविंद कुमार एवं उसके भाई विपिन कुमार के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. जिसमें विपिन कुमार घायल हो गया था, जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में कराया गया. जिसको लेकर शनिवार को रामगढ़ चौक थाना में विपिन कुमार द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था. जिस पर कार्रवाई करते हुए विपिन कुमार के भाई अरविंद कुमार एवं भाभी सुरुचि कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >