ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत दो अभियुक्त गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान प्लेटफाॅर्म संख्या तीन-चार के फुट ओवरब्रिज के पास दो लड़के को संदिग्ध अवस्था में खड़ा पाया गया.

लखीसराय. आरपीएफ किऊल के निरीक्षक प्रशांत कुमार, उप निरीक्षक रमेश कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष मो नसीम अहमद, प्रधान आरक्षी सिकंदर पासवान के द्वारा शनिवार को दिन के 12.30 बजे प्लेटफाॅर्म गश्त, अपराधियों पर निगरानी व पटना की ओर आने जाने वाली ट्रेनों की चेकिंग के दौरान प्लेटफाॅर्म संख्या तीन-चार के फुट ओवरब्रिज के पास दो लड़के को संदिग्ध अवस्था में खड़ा पाया गया. आरपीएफ व जीआरपी अधिकारियों को देखकर घबराकर भागने की कोशिश करने लगा. उन दोनों को पकड़ कर पूछताछ की गयी. जिसमें एक युवक ने अपने आप को भागलपुर जिला के ततारपुर थाना क्षेत्र के लाल कोठी निवासी दिनेश दास का 24 वर्षीय पुत्र सोनू दास तथा दूसरे ने नाथनगर थाना क्षेत्र के हरिजन टोला नूरपुर निवासी राजीव दास का 18 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार बताया. गिरफ्तार दोनों युवकों के कब्जे से तीन अदद चोरी की स्मार्टफोन जिसमे दो ओप्पो कंपनी के और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया. आरपीएफ निरीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि यह मोबाइल ट्रेनों में यात्रियों का आज चोरी की गयी है. कीमत लगभग 60 हजार रुपये बतायी जा रही है. मौके पर वीडियोग्राफी करते हुए जब्ती सूची व गिरफ्तारी ज्ञापन तैयार किया गया. दोनों को जीआरपी किऊल को सौंपा गया. जहां किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष मो नसीम अहमद के द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर जीआरपी किऊल में कांड संख्या 61/25 दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >