हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को पूर्व में बालू गाड़ी भगाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को किया गया. गिरफ्तार लोगों में कोनांग गांव निवासी रणधीर सिंह के पुत्र देवजीत कुमार एवं कार्यानंद साव के पुत्र गुलशन कुमार के रूप में पहचान हुई है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने कहा कि पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत रंजन के द्वारा बताया गया कि 14 जून 2025 को कोनांग गांव के खेत में स्वराज ट्रैक्टर पर अवैध लोडेड बालू रत रोड से हलसी की तरफ आ रहा था. इसी दौरान एसआई सौरभ सुमन, राजेश रंजन यादव, रोहित कुमार एवं पुलिस बल को देखते ही स्वराज ट्रैक्टर के चालक के द्वारा खेत में उतार कर भागने लगा. जिसपर पुलिस बल काफी प्रयास करने की पश्चात घेराबंदी कर ट्रैक्टर पकड़ने का प्रयास किया तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया. जिसके बाद पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया जा रहा था. इसी दौरान 15 से 20 की संख्या में लोग आये और हल्ला गुल्ला करते हुए जानलेवा हमला किया एवं विरोध करने लगे. जिसमें ट्रैक्टर मालिक देवजीत कुमार एवं उनके सहयोगी गुलशन कुमार को पहचान कर लिया गया. इसके पश्चात प्राथमिकी दर्ज किया गया था. प्राथमिकी के दर्ज होने के उपरांत देवजीत कुमार एवं गुलशन कुमार काफी दिनों से फरार चल रहा था. शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर घर से दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ————————————————— देसी शराब का निर्माण करते शराब तस्कर गिरफ्तार छापेमारी के दौरान दो लीटर देसी शराब के साथ शराब निर्माण के उपकरण को किया जब्त प्रतिनिधि, हलसी. स्थानीय थाना की पुलिस द्वारा शराब और शराब तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान शुक्रवार को देशी शराब निर्माण करते एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान कैंदी पंचायत के मानपुर गांव निवासी चुनचुन चौधरी के पुत्र विनोद कुमार के रूप में पहचान हुई है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि मानपुर गांव निवासी चुनचुन चौधरी के पुत्र विनोद कुमार के द्वारा घर में ही देसी जुगाड़ के सहायता से देसी शराब निर्माण किया जा रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर हलसी थाना की पुलिस बल के द्वारा छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान दो लीटर देसी शराब, शराब निर्माण करने वाले सामग्री के साथ तस्कर विनोद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत थाना में कांड संख्या 85/26 दर्ज करते हुए गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ———————————————
बालू गाड़ी जब्त करने के दौरान हमला करने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस बल को देखते ही स्वराज ट्रैक्टर के चालक के द्वारा खेत में उतार कर भागने लगा.
