सूर्यगढ़ा में विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान

गर्मी के मौसम में फॉल्ट की वजह से सूर्यगढ़ा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है

सूर्यगढ़ा.

गर्मी के मौसम में फॉल्ट की वजह से सूर्यगढ़ा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है. 33 केवीए लाइन में फॉल्ट की वजह से मंगलवार की पूर्वाहन 8:30 बजे से लगातार कई घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही. पूर्वाहन 11:15 बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी थी. उमस भरी गर्मी में लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान रहे. स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही विद्युत संबंधित फॉल्ट की शिकायत काफी बढ़ गयी है. हर दिन फॉल्ट की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है. व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है. एक दिन पूर्व सोमवार को भी तेज हवा एवं बारिश के बाद लखीसराय पावर ग्रिड के समीप 33 केवीए लाइन में फॉल्ट की वजह से सोमवार अपराह्न 2 बजे से अपराह्न 7 बजे तक सूर्यगढ़ा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी. लोगों ने व्यवस्था में सुधार की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >