पीरीबाजार में टोटो बैटरी-चार्जर चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, छठा आरोपी गिरफ्तार

Toto Theft: टोटो चालकों को निशाना बनाने वाले गिरोह पर लगातार कार्रवाई, नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया; सातवें आरोपी की तलाश जारी

पीरीबाजार (लखीसराय) से रविराज आनंद की रिपोर्ट

Toto Theft : लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र में टोटो चालकों की परेशानी का कारण बने बैटरी और चार्जर चोर गिरोह पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. शुक्रवार को पुलिस ने गिरोह के छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी नाबालिग है, जिसे न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया. पुलिस अब मामले के सातवें नामजद आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

कांड संख्या 126/27 में दर्ज है मामला

पीरीबाजार थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में खड़े टोटो से महंगी बैटरी और चार्जर चोरी होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. टोटो चालकों की शिकायत पर पीरीबाजार थाना में कांड संख्या 126/27 दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस ने एक संगठित गिरोह का खुलासा किया और सात लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की.

एक सप्ताह में छह आरोपी गिरफ्तार

Toto Theft : पुलिस के अनुसार, एक सप्ताह पहले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. शुक्रवार को छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसे बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया. पुलिस फरार सातवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

टोटो चालकों में बढ़ा भरोसा

लगातार हो रही चोरियों से टोटो चालक दहशत में थे. पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय टोटो चालकों ने राहत की सांस ली है. थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. गिरोह के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ALSO READ: एनएच-80 का नाला जाम, मेदनीचौकी बाजार में जलजमाव से बढ़ी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pintu Pranav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >