तंबाकू से आंखों की रोशनी में कमी व गले की बीमारी का खतरा

विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के तहत शुक्रवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित महिला विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रेडक्रॉस और रोटरी क्लब ने संयुक्त रूप से चलाया जागरूकता अभियान

लखीसराय

विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के तहत शुक्रवार को शहर के पुरानी बाजार स्थित महिला विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया . रेडक्रॉस सोसाइटी और रोटरी क्लब लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी ने की. बता दें कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह 24 मई से 31 मई तक मनाया जा रहा है. शुभारंभ मुख्य अतिथि सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रामानुज प्रसाद सिंह, विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार भारती, प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी और संगीत शिक्षिका ज्योत्स्ना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर मुख्य अतिथि डॉ रामानुज प्रसाद सिंह ने तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि खैनी, बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, गुटखा और ई-सिगरेट जैसे उत्पाद सेवन करने वाले के साथ आसपास के लोगों को भी प्रभावित करते हैं. धूम्रपान का दुष्प्रभाव गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु पर भी पड़ता है, जिससे बच्चों में दिव्यांगता का खतरा बढ़ जाता है. डॉ सिंह ने बताया कि तंबाकू से मुंह व फेफड़े का कैंसर, ब्रोंकाइटिस, लीवर संबंधी रोग, आंखों की रोशनी में कमी, गले की बीमारी और मानसिक समस्याएं हो सकती हैं. उन्होंने युवाओं से तंबाकू से दूर रहने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार भारती ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी और रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता फैलाना है. उन्होंने छात्रों से तंबाकू से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की. मौके पर डॉ रामानुज प्रसाद सिंह ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलायी. कार्यक्रम में संगीत शिक्षिका ज्योत्स्ना ने “नशा न करना, बच के रहना, होगी बड़ी खराबी” गीत प्रस्तुत कर नशामुक्ति का संदेश दिया, जिसकी सभी ने सराहना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक कुमार गौरव, कंचन कुमारी, अनिल कुमार, रामनिवास वर्मा और नीलू कुमार का सराहनीय योगदान रहा. अंत में शिक्षक अनिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >