लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से देसी व विदेशी शराब के साथ महिला सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि लखीसराय रेलवे स्टेशन के पास से धनबाद जिला के झरिया कुल्ही निवासी मानिक घीवर के पुत्र रवि घीवर को 24.750 तथा सुबल घीवर के पुत्र मुकेश घीवर को 27 लीटर विदेशी शराब तथा चानन थाना क्षेत्र मानपुर से पवन मांझी की पत्नी भारती कुमारी को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, सभी तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
देसी व विदेशी शराब के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

देसी व विदेशी शराब के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
Copied link
लखीसराय उत्पाद थाना पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब के साथ एक महिला समेत तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।