सूर्यगढ़ा में तीन व कजरा में एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रखंड की सूर्यगढ़ा पुलिस ने तीन व कजरा पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा

सूर्यगढ़ा.

प्रखंड की सूर्यगढ़ा पुलिस ने तीन व कजरा पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. सूर्यगढ़ा पुलिस ने मोहम्मदपुर पंचायत में आदुपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले विश्वनाथ राय के पुत्र अंकज राय को गिरफ्तार किया है. इसी गांव से पुलिस ने करण राय के पुत्र मुरारी राय को गिरफ्तार किया है. सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के मानुचक बिंद टोली गांव से इसी गांव के रहने वाले स्व. राघव बिना के पुत्र ब्ल्यू वारंटी जनक बिंद को गिरफ्तार किया गया. उधर, कजरा थाना की पुलिस ने लखना गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहने वाले तेतर बिंद के पुत्र एनबीडब्लू कन्हाई बिंद को गिरफ्तार किया है.

पिपरिया पुलिस ने एक शराब तस्कर व एक वारंटी को किया गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा.

पिपरिया पुलिस ने एक शराब तस्कर को व एक वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि पुलिस ने करारी पिपरिया बिंद टोली गांव से चार लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले स्व. कंचन भगत के पुत्र शराब तस्कर सूरज भगत को गिरफ्तार किया है. वहीं पथुआ गांव से पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले सुखनुह भगत के पुत्र वारंटी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >