बाढ़ से बचाव को लेकर तीन दिवसीय मॉक ड्रिल शुरू, युवाओं को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कारगर साबित होता है. संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए बुधवार से तीन दिवसीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है

आपदा प्रबंधन शाखा, लखीसराय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आपदा मित्र, गोताखोरों एवं स्थानीय युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार

संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बुधवार से तीन दिवसीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है. आपदा प्रबंधन शाखा, लखीसराय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आपदा मित्र, गोताखोरों एवं स्थानीय युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को लखीसराय जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ टीम, मुंगेर के प्रशिक्षकों द्वारा पंचायत सरकार भवन, बालगुदर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. एसडीआरएफ टीम ने आपदा मित्रों, गोताखोरों और स्थानीय युवाओं को डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बचाने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने के व्यावहारिक तरीके सिखाये, साथ ही उन्हें जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया.

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण देकर आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने के उपाय बताये गये. प्रशिक्षकों ने बाढ़ के दौरान क्या करें और क्या नहीं करें, इसकी भी विस्तार से जानकारी दी. जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल से स्थानीय स्तर पर आपदा प्रबंधन की क्षमता मजबूत होगी तथा बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जनहानि और क्षति को कम करने में सहायता मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >