चोरों ने बंद घरों को बनाया निशाना, सोना व नकदी उड़ाया

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव में अज्ञात चोरों ने बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया

हलसी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की घटना

पुलिस मामले की कर रही जांच

हलसी

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव में अज्ञात चोरों ने बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि फतेहपुर गांव निवासी स्व जगदीश सिंह के पुत्र हरेराम सिंह परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के सामडीह गांव में रहकर मजदूरी करते हैं. तीन फरवरी को वे लोग किसी काम को लेकर गांव आये थे और चार फरवरी को पुनः पश्चिम बंगाल सामडीह मजदूरी करने के लिए चल गये फिर 12 फरवरी को आठ बजे अपने घर पहुंचे तो देखा कि पेटी बक्सा का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा है. हरेराम सिंह ने कहा कि बक्से में रखा सोना का दो जोड़ा बाली, मंगलसूत्र, ढोलना, जितिया, बजरंगबली का लॉकेट और चांदी का दो जोड़ा पायल, सीकरी दो पीस, मठिया तीन पीस, अंगूठी एवं नगद 40 हजार रुपये अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया. डायल 112 की टीम सूचना मिलने के बाद उनके घर पहुंचकर मामले की जांच की. हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि गृहस्वामी हरेराम सिंह के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. आवेदन के उपरांत कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >