21 अप्रैल को विद्यापीठ चौक से समाहरणालय तक होगा आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

जिला शिक्षा विभाग लखीसराय द्वारा करोड़ों रुपये के वारा न्यारा करने का आपराधिक षड्यंत्र का शासन प्रशासन द्वारा लीपापोती करने के विरुद्ध महागठबंधन जिला में आंदोलन करेगी.

शिक्षा विभाग के घोटाले पर लीपापोती के खिलाफ महागठबंधन करेगा आंदोलन सीपीआइ ने जिला कार्यालय में बैठक कर लिया निर्णय प्रतिनिधि, लखीसराय. जिला शिक्षा विभाग लखीसराय द्वारा करोड़ों रुपये के वारा न्यारा करने का आपराधिक षड्यंत्र का शासन प्रशासन द्वारा लीपापोती करने के विरुद्ध महागठबंधन जिला में आंदोलन करेगी. इसे लेकर रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय में महागठबंधन के नेताओं की एक बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य रंजीत कुमार अजीत ने की. बैठक में राजद जिलाध्यक्ष काली चरण दास, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनिश, सीपीएम नेता मोती साव के मोबाइल के माध्यम से सक्रिय भूमिका के साथ पूर्व विधायक राजद नेता फुलेना सिंह, राजद जिला उपाध्याय प्रेम सागर चौधरी, भाकपा जिला कार्यकारिणी का अरुण कुमार, रजनीश कुमार, भाकपा अंचल मंत्री ओमप्रकाश मंडल, राजद नगर अध्यक्ष श्रवण पटेल, राजद जिला प्रधान महासचिव रंजय कुशवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित हुए. बैठक में आगामी 21 अप्रैल को 11 बजे से विद्यापीठ चौक से जिला समाहरणालय तक आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करने का सर्वसम्मत फैसला लिया गया. महागठबंधन के नेताओं ने जिला प्रशासन पर शिक्षा घोटाला की निष्पक्ष जांच करने के बदले सत्ता के दबाव में लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि डीएम सत्ता संरक्षित बिचौलिया और भ्रष्ट अधिकारी को साक्ष्य मिटाने का अवसर देकर जिला में अप्रत्यक्ष रूप से महाघोटाला का महोत्सव मना रही है. जिसके खिलाफ अब आंदोलन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >