टाउन थाना से कुछ ही दूरी पर दिन दहाड़े चोरी

टाउन थाना से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े चोरी

नकद व गहना आदि की चोरी, टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज लखीसराय. शहर में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है. अधिकांश घटना में थाना के इर्द-गिर्द के सुनसान घर को निशाना बनाया जाता है. दिन के उजाले में सिर्फ एक चोर घर में घुसकर सामान, नकदी चुराकर चंपत हो जाता है. रविवार को टाउन थाना के महज कुछ ही दूरी पर बड़हिया के दरियापुर निवासी कन्हैया सिंह के किराये के मकान में चोर ने में घुसकर चोरी कर ली. शुक्रवार को कन्हैया सिंह एक लाख छह हजार रुपये अलमारी में रखा था. अलमारी लॉक नहीं रहने के कारण चोर ने बड़े ही आसानी से एक लाख छह हजार रुपये एवं एक मोबाइल लेकर चंपत हो गया. बताया जा रहा है कि कन्हैया कुमार सिंह आस पास ही था, लेकिन बारिश होने की वजह से वह रूम पर नहीं जा सका. इधर, चोर पैसे एवं मोबाइल लेकर जब चंपत हो गया, उसके बाद कन्हैया कुमार सिंह जब रूम पर पहुंचा तो दरवाजा खुला देखकर शक हुआ तो वह घर में चेक किया तो पैसा रखा नहीं पाया. साथ ही उनका मोबाइल भी गायब था. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि मामला को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छानबीन शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >