सीएम के स्वागत में चमकने लगी कजरा की सड़के

साफ देखने को मिल रहा है कि विभागीय कई योजना जो पेंडिंग था उसे गति मिल गयी है.

कजरा. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कजरा और आसपास के इलाका इन दिनों पूरी तरह सजने-संवरने में जुटी है. मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. क्षेत्र के सभी सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. खासकर उन मार्गों का ध्यान ज्यादा रखा जा रहा है जिन मार्गों से मुख्यमंत्री जी का काफिला गुजरेगा. उन सड़कों को दुरूस्त किया जा रहा है. इसमें यह साफ देखने को मिल रहा है कि विभागीय कई योजना जो पेंडिंग था उसे गति मिल गयी है. वैसे इन सड़कों को बन जाने से ग्रामीण खासकर पहाड़ों के तलहटी में बसे गांव टाली कोड़ासी व आसपास के कोड़ासी गांव के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी. प्रशासन का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के काफिले को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कजरा पूरी तरह सजा-संवरा नजर आये. कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री के आगमन ने कजरा की सूरत बदलनी शुरू कर दी है. अब लोगों को उम्मीद है कि यह बदलाव स्थायी रूप लेगा. ————————————————————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >