कार्यान्नद नगर से इंग्लिश मोहल्ला होकर जाने वाली सड़क का फिर से कराया जा रहा है निर्माण

सड़क का निर्माण पुनः गुणवत्ता पूर्ण कराया जा रहा है.

पीडब्ल्यूडी द्वारा दो माह पूर्व ही एनएच 80 को जोड़ने वाली इंग्लिश मोहल्ले की सड़क का कराया था निर्माण

प्रभात खबर में बनने के साथ टूटने लगी सड़क की खबर को किया था प्रमुखता से प्रकाशित

लखीसराय. शहर के कार्यान्नंद नगर होकर इंग्लिश मोहल्ला होते हुए वार्ड नंबर दो से एनएच 80 पेट्रोल पंप तक जाने वाली सड़क का निर्माण फिर से कराया जा रहा है. सड़क का निर्माण दो माह पूर्व कराया गया था, लेकिन सड़क निर्माण होने के साथ ही टूटना शुरू हो गया था. जिसका समाचार प्रभात खबर में प्रमुखता के साथ प्रकाशन किया गया था. इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता शिवम कुमार ने बताया कि सड़क के निर्माण में छोटी गड़बड़ी हुई थी, जिसके कारण सड़क के निर्माण के बाद टूटना शुरू हो गया था. सड़क का निर्माण पुनः गुणवत्ता पूर्ण कराया जा रहा है. यह सड़क थाना चौक स्थित मुख्य सड़क से इंग्लिश मोहल्ला होकर बड़हिया रोड एन एच 80 पेट्रोल पंप के पास जोड़ता है. इसलिए इस सड़क से प्रतिदिन चार पहिया छोटी वाहन के साथ साथ ट्रैक्टर भी गुजरता है. सड़क बनने के साथ ही स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद सड़क का पुनः निर्माण कराया जा रहा है.

—————————————————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >