ऋण दिलाने के नाम पर बिचौलिया कर ली राशि की निकासी, अब दी जा रही धमकी

ऋण दिलाने के नाम पर बिचौलिया कर ली राशि की निकासी, अब दी जा रही धमकी

लखीसराय. शनिवार को जिले के सूर्यगढ़ा थाना अंतर्गत सिंगारपुर अलखपुरा गांव के दर्जनों महादलित परिवार ने डीएम को आवेदन सौंपकर किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण मुहैया कराने के नाम बिचौलियों द्वारा राशि निकालने की शिकायत की है. महादलित ने कहा कि 20 मार्च 2021 को ऋण दिलाने के नाम पर बिचौलिया द्वारा यूको बैंक सूर्यगढ़ा शाखा सहूर ले गया, लेकिन राशि को बिचौलिया व विभाग द्वारा बंदरबांट कर लिया गया, जबकि उन्हें कुछ राशि ही दी गयी. अब बैंक प्रशासन के माध्यम से महादलित परिवार के घर जाकर गिरफ्तारी कर लेने की बराबर धमकी दिया जा रहा है. वहीं अब बिचौलिया द्वारा महादलितों को डरा धमकाकर जान से मार देने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने डीएम से उक्त मामले में जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगायी. आवेदन सौंपने वालों में रामचंद्र मांझी, महेश्वरी देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, विलाश मांझी, राजेंद्र मांझी, श्रवण कुमार, क्रांति देवी, शांति देवी, बबिता देवी, मंजु देवी, रामरती देवी, सातो देवी, उषा देवी, सीता देवी सहित अन्य शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >