बहरावां स्वास्थ्य उपकेंद्र में 11 बजे तक लटकता है ताला

सरकार लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अनेकों तरह की सुविधा उपलब्ध कराने की दावे कर रही है

इलाज के लिए मरीजों को करना पड़ा है लंबा इंतजार

उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा सही से इलाज

हलसी

सरकार लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर अनेकों तरह की सुविधा उपलब्ध कराने की दावे कर रही है. पुराने अस्पतालों को अपग्रेड करने के साथ नये अस्पताल भी खोले जा रहे हैं. हलसी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बहरावां गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का सही से संचालन नहीं किया जाता है. जिसको लेकर शनिवार को प्रभात खबर का टीम द्वारा पड़ताल किया गया तो स्वास्थ्य उपकेंद्र पर समय करीब 11 बजे तक ताला लगा हुआ था, हालांकि सरकारी नियमानुसार केंद्र नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहना है. वहीं शनिवार के दिन के 11 दो मरीज इलाज को लेकर इधर-उधर भटक रहे थे. तभी प्रभात खबर कि टीम ने उनसे बातचीत की तो मरीजों में राता गांव निवासी मनोरमा देवी ने बतायी की करीब तीन से चार किलोमीटर दूर से इलाज को लेकर वह आयी हैं. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी इलाज को लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी, लेकिन सीएचओ द्वारा दवा नहीं दिया गया, साथ ही कहा गया कि वह विलंब से पहुंची हैं, जिसे लेकर दवा नहीं दिया गया और कहा गया कि कल आइयेगा. मनोरमा देवी कहीं कि जब वह आज आयीं तो करीब 11 बजे तक केंद्र का ताला नहीं खुला है. जिसको लेकर केंद्र पर इंतजार कर रहीं हैं. तभी बहरावां निवासी बबीता देवी ने बताया कि इलाज के लिए आते हैं तो कभी भी सही ढंग से इलाज नहीं किया जाता है और दवा भी नहीं मिलता है. जब भी आते हैं तो बाहर से दवा लेने को कहा जाता है. वहीं सीएचओ मोनिका पटेल द्वारा दिन के करीब 12 बजे केंद्र को खोला गया और इंतजार कर रहे मरीज को इलाज करते हुए दवा दी गयी. सीएचओ ने बताया कि यहां इलाज को लेकर राता, बहरामा, खैरमा आदि जगहों से लोग यहां पहुंचते हैं. राता गांव निवासी मनोरमा देवी शुक्रवार को करीब तीन तीन बजे पहुंची थी और मोबाइल भी नहीं लेकर आयी थी. ओपीडी बंद हो चुका था और बिना ओटीपी के दवा नहीं दिया गया. जिसको लेकर शनिवार को आने को लेकर कहा गया केंद्र लेट से खुलने को लेकर कही की दूरी से आने जाने को लेकर केंद्र कभी लेट से खुलती है. उन्होंने कहा कि यहां सर्दी, खांसी, बुखार, डायरिया आदि की दवा उपलब्ध है. 143 तरह के बिमारियों का दवा उपलब्ध है जबकि सभी उप स्वास्थ्य केंद्र पर 147 प्रकार के बीमारियों का दवा उपलब्ध रहना चाहिए. यहां पर दो एएनएम नीतू कुमारी एवं आर प्रतिमा कुमारी का पदस्थापन किया गया है. जो शनिवार को टीकाकरण कर रही हैं. जबकि टीकाकरण का निर्धारण दिन बुधवार एवं शुक्रवार है, लेकिन होली पर्व को लेकर शनिवार को टीकाकरण कर रही है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड एवं सफाई कर्मचारी नहीं रहने को लेकर परेशानी होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >