कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव में युवती ने आग लगाकर की आत्महत्या

कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव महापात्र टोला में शनिवार की सुबह एक युवती ने अपने घर में शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली.

घर में ही केरोसिन तेल छिड़ककर लगायी आग, पुलिस ने शव बरामद कर कराया पोस्टमार्टमप्रतिनिधि, सूर्यगढ़ा. कजरा थाना क्षेत्र के अरमा गांव महापात्र टोला में शनिवार की सुबह एक युवती ने अपने घर में शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली. जिससे बुरी तरह झुलस जाने से घटनास्थल पर ही युवती की मौत हो गयी. कजरा थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मृतका की पहचान अरमा गांव महापात्र टोला के रहने वाले श्रीनाथ झा की पुत्री हेमंत कुमारी उर्फ हेमा कुमारी के रूप में हुई.

युवती की शादी की चल रही थी बात

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, युवती की शादी की बात चल रही थी. शनिवार को किसी बात को लेकर युवती अपने घर में शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली. जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. अपर थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया. इधर, युवती की मौत के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा.

मृतका का भाई ने अपने गोतिया के टॉर्चर की वजह से बहन की मौत की कही बात

सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतका के भाई विकास कुमार झा ने बताया कि बंटवारा को लेकर उनके गोतिया के लोग लगातार टॉर्चर कर रहे थे. जिस वजह से उसकी बहन की मौत हुई है. विकास झा ने बताया कि उसके पिताजी बाहर रहते हैं और उसके गोतिया बंटवारा को लेकर लगातार उनलोगों को टॉर्चर कर रहे थे. कजरा थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि अरमा गांव में एक युवती की आग से झुलस कर मौत हुई है. प्रारंभिक जांच में युवती के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है. मामले को लेकर अभी आवेदन नहीं मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >