सोते रहे घरवाले, चोरों ने साफ कर दिया हाथ

सोते रहे घरवाले, चोरों ने साफ कर दिया हाथ

बक्सा तोड़कर 50 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के कीमती आभूषण ले उड़े चोर

शादी के लिए जमा किए गए मंगलसूत्र, मांग टीका व गहने गायब होने से परिवार सदमे में

पीड़िता सोनी देवी के आवेदन पर मामला दर्ज, थानाध्यक्ष ने शुरू की जांच

पीरीबाजार. स्थानीय थाना क्षेत्र के मनियारचक गांव में अज्ञात चोरों ने सोमवार रात्रि को एक मकान में घर के लोगों के सोये रहने के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने मकान मालिक के कमरे से 50 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिया. पीड़िता सोनी देवी ने बताया कि वह अपने कमरे में बेटी के साथ सोयी हुई थी. बेटी जब सुबह तीन बजे जगी तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था. घर के अंदर आंगन में बक्सा टूटा हुआ था. सारा सामान बिखरा पड़ा था. बक्सा में रखे सोने-चांदी के आभूषण व 50 हजार नकद रुपये गायब थे. बक्सा में सोने का मांग टीका, कान की नथिया, अंगूठियां, मंगलसूत्र और चांदी की भारी पायल व अन्य आभूषण रखे थे. सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि बेटी की शादी के लिए रखे गये गहने एवं रुपये चोर साथ ले गये. मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह दल-बल के साथ मामले की तफ्तीश में जुट गये. पीड़िता सोनी देवी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >