उत्पाद विभाग ने 10 शराबी को किया गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने 10 शराबी को किया गिरफ्तार

लखीसराय. उत्पाद विभाग ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब के नशे में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र के ओरैया में छापेमारी के दौरान उसी गांव के वार्ड नंबर पांच निवासी बसावत शर्मा के पुत्र रोहित शर्मा को, सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जजवारा से आनंदपुर वार्ड नंबर 10 निवासी घुटर राम के पुत्र ललन कुमार को, हलसी थाना क्षेत्र के बकियासुरारी से स्थानीय संदीप चौधरी को, बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के दोकर मोड़ से बड़हिया थाना क्षेत्र के बड़हिया वार्ड नंबर 12 निवासी नीतीश कुमार को, पिपरिया थाना क्षेत्र के पथुआ निवासी गरीब मोदी के पुत्र सुधीर मोदी तथा सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के बरतल्ला वार्ड नंबर 10 निवासी स्व सीताराम साव के पुत्र उमेश साव को, किऊल थाना क्षेत्र के बिछवे गुमटी से किऊल थाना क्षेत्र के ही महेशलेटा वार्ड नंबर आठ निवासी शिवराज व कवैया थाना क्षेत्र वार्ड नंबर 17 पंजाबी मुहल्ला निवासी विवेक कुमार को तथा लखीसराय थाना क्षेत्र के नया टोला से लखीसराय थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार लोहारपट्टी वार्ड नंबर 11 निवासी मो अख्तर के पुत्र मो इश्तेयाक उर्फ गुड्डू तथा उसी मुहल्ला के मो अतुल को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >