लखीसराय में तापमान बढ़ने के साथ बारिश के आसार, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

लखीसराय में तापमान में वृद्धि और बारिश की संभावना है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। धान और सब्जी की फसल के लिए मौसम विभाग ने दी जरूरी सलाह।

लखीसराय : लखीसराय जिले में शुक्रवार को तापमान बढ़ने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिन में करीब 60 फीसदी बारिश के आसार हैं. दोपहर बाद बारिश हो सकती है, जबकि रात में बारिश की संभावना अधिक रहने का अनुमान है.

सुबह बादल, दोपहर बाद बढ़ेगी उमस

शुक्रवार सुबह से 11 बजे तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. इससे लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. इसके बाद उमस बढ़ने लगेगी और महसूस होने वाला तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

धान की फसल को फिलहाल फायदा

अब तक हुई बारिश से धान की फसल को लाभ मिल रहा है. निचले इलाकों में खेतों में पर्याप्त नमी और पानी होने के कारण फिलहाल करीब एक सप्ताह तक पटवन की जरूरत नहीं पड़ने की संभावना है. हालांकि सितंबर में मानसून कमजोर पड़ने की आशंका को देखते हुए आगे सिंचाई की जरूरत पड़ सकती है.

आहर और नहर का पानी बचाकर रखने की सलाह

किसानों को आहर और नहर के पानी को स्टॉक में रखने की सलाह दी गयी है, ताकि बारिश कम होने की स्थिति में धान और सब्जियों की फसल की सिंचाई की जा सके. फिलहाल अगस्त के अंत तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

बारिश के बाद भी असरदार हो ऐसा छिड़काव

सब्जी की फसल में किसानों को ऐसे कृषि रसायनों का छिड़काव करने की सलाह दी गयी है, जिनका असर बारिश के बाद भी बना रहे. इससे बार-बार बारिश होने की स्थिति में फसल को रोग और कीटों से बचाने में मदद मिल सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >