किशोरी का अपहरण कर तीन दिनों तक किया शारीरिक शोषण, प्राथमिकी दर्ज

किशोरी का अपहरण कर उसके साथ तीन दिनों तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी उसे डरा धमका कर बाराहाट थाना के समीप छोड़कर फरार हो गया.

बाराहाट. थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण कर उसके साथ तीन दिनों तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी उसे डरा धमका कर बाराहाट थाना के समीप छोड़कर फरार हो गया. डरी सहमी किशोरी अपने घर पहुंची और घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया. इसके बाद इस मामले में किशोरी की मां ने थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें घटना का उल्लेख करते हुए पीड़ित किशोरी की मां ने लिखा है कि उसकी पुत्री क्षेत्र के एक इंटर स्तरीय विद्यालय में पढ़ाई करती है. बीते 7 अक्टूबर को वह पढ़ाई के लिए घर से निकली थी. जिसे नितेश कुमार पिता नवल किशोर चक्रवर्ती एवं नवल किशोर चक्रवर्ती ने बहला फुसलाकर शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया. बाद में आरोपियों ने किशोरी को भागलपुर और उसके बाद उसे लेकर शेखपुरा पहुंच गया. इस दौरान तीन दिनों तक आरोपी नितेश कुमार ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाये और मौका पाकर किशोरी को बाराहाट जाने वाली ट्रेन पर भागलपुर में चढ़ा दिया. जब किशोरी बाराहाट पहुंची तो आरोपी के पिता नवल किशोर चक्रवर्ती ने उसे बाइक से बाराहाट थाना के समीप छोड़कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि किशोरी के अपहरण एवं उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर दिये गये आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >