रिश्वत के आरोप में टैक्स दरोगा निलंबित, मकान का नक्शा पास कराने के नाम पर 25 हजार लेने का आरोप

लखीसराय नगर परिषद में एक टैक्स दरोगा पर मकान का नक्शा पास कराने के लिए ₹25 हजार की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है. शिकायत के बाद हुई विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.

Lakhisarai News: लखीसराय. नगर परिषद के नियमित अनुसेवक सह प्रभारी टैक्स दरोगा सूरज कुमार रावत के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत पर विभागीय कार्रवाई की गई है. पचना रोड स्थित हरिहर मार्केट निवासी दीपक प्रसाद वर्मा ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन को लिखित शिकायत देकर मकान का नक्शा पास कराने के एवज में 25 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था.

निजी बैंक खाते में 25 हजार लेने का आरोप

शिकायत के अनुसार सूरज कुमार रावत पर आरोप है कि उन्होंने मकान का नक्शा पास कराने के नाम पर दीपक प्रसाद वर्मा से 25 हजार रुपये अपने निजी बैंक खाते में प्राप्त किए. शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई.

जांच में आरोप सही पाए जाने का दावा

कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने मामले की जांच प्रभारी प्रधान सहायक सह प्रभारी लेखापाल से कराई. जांच रिपोर्ट में सूरज रावत के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए. जांच में गंभीर प्रशासनिक लापरवाही, अनुशासनहीनता और मनमानेपन की पुष्टि होने की बात कही गई है.

तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

जांच रिपोर्ट के आधार पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने सूरज कुमार रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय स्थापना सहायक कार्यालय निर्धारित किया गया है. उन्हें निर्धारित कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.

निलंबन अवधि में मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता

निलंबन आदेश के अनुसार नियमानुसार सूरज कुमार रावत को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे भी विभागीय प्रक्रिया जारी रहेगी.

अलग से जारी होगा विभागीय कार्रवाई का संकल्प

Lakhisarai News: नगर परिषद के ईओ प्रभात रंजन ने बताया कि आरोपी कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का संकल्प अलग से निर्गत किया जाएगा. निलंबन आदेश की प्रति आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी तथा नगर विकास एवं आवास विभाग को भी भेज दी गयी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >