बहला-फुसला कर शादी की बात निकली झूठी

सावित्री देवी ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री अनीता कुमारी को बहला फुसलाकर एवं प्रलोभन देकर शादी का झांसा को उसकी पुत्री ने ही सिरे से खारिज कर दिया.

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के ओरैया निवासी नागेश्वर मंडल की पत्नी सावित्री देवी ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री अनीता कुमारी को बहला फुसलाकर एवं प्रलोभन देकर शादी का झांसा को उसकी पुत्री ने ही सिरे से खारिज कर दिया. अनिता कुमारी ने सोमवार को टाउन थाना की पुलिस के समक्ष दिये बयान में कहा कि वह लड़का अमित कुमार के साथ रहना चाहता है, अगर मां-बाप ने उसे व अमित को फंसाने की कोशिश की तो उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे. विदित हो कि पिछले दिनों ओरैया निवासी नागेश्वर मंडल की पत्नी सावित्री देवी टाउन थाना में मामला दर्ज कर कहा था कि उनके पुत्री को चानन प्रखंड सिंहचक पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव निवासी मुरारी साव के पुत्र अमित कुमार द्वारा पहले बहला-फुसला कर एवं प्रलोभन देकर शादी कर ली एवं मुंबई जाने की बात कही. सावित्री देवी के बयान पर टाउन थाना में अमित कुमार के खिलाफ 501/24 के तहत मामला दर्ज किया था. टाउन थाना की पुलिस ने चानन से लड़का अमित कुमार एवं लड़की अनिता कुमारी को बरामद किया तो लड़की ने खुलासा करते हुए कहा कि वह अमित के साथ ही रहना चाहती है. उसके परिवार द्वारा उसे व अमित के परिवार के खिलाफ किसी तरह की साजिश की तो हुए पुलिस में जाकर कार्रवाई करेंगे. इस संबंध में टाउन थाना के अवर निरीक्षक सोनी कुमारी ने बताया कि अनिता कुमारी ने अमित कुमार के साथ रहने की बात कही है. इसलिए अनीता कुमारी को अमित के साथ रहने की इजाजत दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >