सूर्यगढ़ा थाना का डीएसपी (यातायात) ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Suryagarha Thana Inspection: समीक्षा के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ने थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, रिकॉर्ड के व्यवस्थित संधारण तथा आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर बल दिया.

थाने की कार्यप्रणाली, डिजिटल पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, महिला अपराध मामलों में संवेदनशील कार्रवाई पर जोर

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट:

Suryagarha Thana Inspection: पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) ने शुक्रवार रात सूर्यगढ़ा थाना का निरीक्षण कर विभिन्न प्रशासनिक एवं पुलिसिंग व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान थाने की बुनियादी सुविधाओं, मालखाना प्रबंधन, डिजिटल पुलिसिंग, लंबित कांडों के निष्पादन, कानून-व्यवस्था संधारण तथा जनसंपर्क से जुड़े मामलों की जांच की गई.

समीक्षा के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ने थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, रिकॉर्ड के व्यवस्थित संधारण तथा आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर बल दिया.

महिलाओं के विरुद्ध अपराध से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.

निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यक्षमता में सुधार और पुलिसिंग को अधिक जनोन्मुखी बनाने के लिए कई सुझाव दिए गए. अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों का विश्वास मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया.

मौके पर अंचल पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार, सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >